फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, मौत

Tue, 23 Sep 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मृतक मनजीत कश्यप का फाइल फोटो - फोटो : मृतक मनजीत कश्यप का फाइल फोटो
विज्ञापन
भोगांव। मोहल्ला नददाफान के 30 वर्षीय युवक की सोमवार रात कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजन ने बताया कि वह हलवाई की दुकान पर काम करता था। छह माह पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

मोहल्ला नददाफान निवासी मनजीत कश्यप मिठाई की दुकान पर काम करते थे। शाम को दुकान बंद होने के बाद वह घर आ गया था। कुछ देर घर रुकने के बाद वह घर से निकल गया। देर रात परिजन को सूचना मिली कि मनजीत की कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई है। परिजन ने बताया कि छह माह पहले ही मनजीत की शादी हुई थी। उसकी असमय मौत से पत्नी और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को भोगांव पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
खुदकुशी की चर्चा
मनजीत हादसे का शिकार हुआ या खुदकुशी की है, इसको लेकर परिजन अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। ग्रामीणों में चर्चा है गृहक्लेश के चलते मनजीत ने ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी की है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि कारणों का खुलासा जांच में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें