फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश में युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। क्षेत्र के ग्राम बाबरपुर निवासी अरुण कुमार (23) का शव मंगलवार की सुबह फंदे से लटका मिला। पुलिस जमीन के बंटवारे की कलह में खुदकुशी करना बता रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घरेलू कलह में युवक के फंदे पर लटककर जान देने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की गई, तो पता चला कि जमीन बंटवारे के विवाद से अरुण परेशान था।
इसी से उसने सोमवार की रात फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। दरवाजा भीतर से बंद था। जिसे पुलिस ने तोड़कर शव को कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक मृतक अरुण दो भाई थे। बड़ा भाई धीरज फौज में नौकरी करता है। अभी इस मामले में कोई भी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें