फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला युवक का शव: मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट, पुलिस जांच में जुटी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 26 Sep 2026 02:54 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के सिरौली स्थित भावना कॉलोनी में खेत के पास शुक्रवार सुबह 35 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। 
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के सिरौली स्थित भावना कॉलोनी में शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे एक युवक का शव खेत के पास पड़ा मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेजा गया है। 
विज्ञापन


 

पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि भावना कॉलोनी में प्लाटिंग के पास खेत के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय प्रदीप पुत्र तुलाराम निवासी मनसुखपुरा के रूप में हुई है। वह वर्तमान में भावना कॉलोनी, सिरौली धनौली में अकेला रहता था।

 
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रदीप शराब पीने का आदी था और अक्सर कॉलोनी में घूमता रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। एसीपी सैया जसवीर सिंह सिरोही का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें