फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 9 से फिर सजेगा युवाओं का मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग ने यूनिफेस्ट (युवा समारोह) 2025-26 के द्वितीय चरण की तिथियों की घोषणा कर दी है। नई तिथि के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में 9 और 10 जनवरी 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला आधारित प्रतियोगिताओं के साथ यूथ समारोह आयोजित किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को समय पर नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। सभी महाविद्यालय संस्थान और विभाग की प्रविष्टि छात्र कल्याण विभाग कार्यालय में 8 जनवरी तक प्रेषित करा दें।
विज्ञापन

छात्र कल्याण विभाग के डीन प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व युवा समारोह का प्रथम चरण युवोत्सव 12 अगस्त को किया गया था। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इसमें गंगाधर शास्त्री वाद विवाद, काव्यपाठ, गांधी विचार गोष्ठी प्रतियोगिता और 13 अगस्त को अन्य गीत और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं थीं। चूंकि दीक्षांत समारोह का आयोजन जल्दी किया जाना था, इसलिए द्वितीय चरण रोक दिया गया था।
ये होंगे कार्यक्रम
यूनिफेस्ट में 9 जनवरी को जेपी सभागार में विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे. इनमें लघु फिल्म, लघु नाटक मंचन, वाद विवाद प्रतिस्पर्धा, पश्चिमी समूह गायन, एकांकी नाटक, सेठ पदम चंद जैन संस्थान में शास्त्रीय गायन,शुभम संगीत,स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज में पेंटिंग, पोस्टर निर्माण कार्यक्रम किए जाएंगे। वहीं 10 जनवरी को मिमिक्री, रंगोली,मेहंदी,क्ले मॉडलिंग समेत कई कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें