फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उटंगन नदी में नहाते समय युवक डूबा

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।उटंगन नदी में डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर मौजूद नायब तहसीलदार व पुलिस - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव नागर में मंगलवार शाम भांजे के साथ उटंगन नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

रामभजन (35) पुत्र रामप्रकाश निवासी महात्मानंद की बगीची, थाना कोतवाली धौलपुर, मंगलवार को अपनी बहन गीत पत्नी भूरी सिंह के घर नागर आया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने सात वर्षीय भांजे बिल्लू के साथ उटंगन नदी पर नहाने पहुंचा। कपड़े उतारकर नदी में उतरते ही पैर गहरे पानी में चले जाने से रामभजन डूब गया। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। सूचना पर निबोहरा पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश जारी है। जानकारी पर नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी भी मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें