फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा। थाना क्षेत्र के गांव नगला महानंद में बृहस्पतिवार की सुबह युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव घर के कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। पुलिस ने शव मोर्चरी में भिजवाया।
विज्ञापन

गांव निवासी 33 वर्षीय उपदेश कुमार ई-रिक्शा चलाता था। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव कमरे में पंखे के कुंडे में प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंच गई। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। परिजन की ओर से अनहोनी की आशंका व्यक्त की गई। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें