मैनपुरी। शहर के यदुवंश नगर निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रविवार की रात किसी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम युवक घर से निकला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के यदुवंश नगर निवासी मान सिंह यादव प्रशासनिक अधिकारी के पद पर रह चुके हैं। उनका 37 वर्षीय पुत्र आलोक यादव स्टांप बेंडर का काम करता था। रविवार की देर रात आलोक को किसी ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम आलोक घर से निकला था, उसके साथ क्या हुआ, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। संवाद