फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-दिल्ली हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो अन्य घायल

Wed, 08 Jan 2020 12:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा में आगरा-दिल्ली हाईवे पर मंगलवार की रात भीषण हादसा हो गया। हाईवे पर फूड स्ट्रीट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने दोनों घायल युवकों को सौ सैय्या चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। आकाश पुत्र पप्पू और नीरज पुत्र राम सिंह निवासी चौमुहां घायल हैं।
 

मृतक विपिन (24) पुत्र संतोष निवासी कुल्ली, सिढ़पुरा, कासगंज का रहने वाला था। वो यहां जीएलए विश्वविद्यालय के पास ढाबे पर काम करता था। पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचना दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें