फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह छाए रहे बादल, दिन में निकली कड़ी धूप

विज्ञापन
07एमएनपी-18-मंगलवार को सुबह आसमान में छाए बादल - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार को सुबह आसमान में छाए बादलों ने लोगों को डरा दिया लेकिन थोड़ी ही देर में बादल छटे तो धूप खिल उठी।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह आसमान में घने बादल छाए हुए थे। काले बादलों को देखकर बारिश की संभावना थी लेकिन लेकिन कुछ देर में ही फिर मौसम ने करवट ली और हवाओं के साथ आसमान साफ हो गया। धूप निकली तो सर्दी भी खत्म हो गई। दिन में धूप के चलते न्यूनतम तापमान एक डिग्री और बढ़कर 13 पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री पर ही रुका रहा। लगातार तीन दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लोग खुश हैं कि उन्हें सर्दी में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश की है किसानों को चिंता
दरअसल साल के पहले दिन से ही किसानों को बारिश की चिंता सता रही है। एक ओर जहां बारिश से आलू की खोदाई का काम रुक जाएगा तो वहीं दूसरी और सरसों की फसल में भी नुकसान होगा। मंगलवार को भी जब मौसम बदला तो किसानों की बेचैनी बढ़ गई। हालांकि गनीमत रही कि बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें