फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मलपुरा। ग्वालियर रोड स्थित गांव बाद के पुल पर रविवार देर रात वाहन से कुचलकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

गांव बाद पुल के नीचे रविवार रात करीब दो बजे वहां से गुजर रहे युवक को वाहन ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों और आसपास के लोगों ने शव देखकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना के बाद ककुआ चौकी इंचार्ज अमित सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें