फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध नगर के पास सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां, मैनपुरी। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देरशाम किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। एटा निवासी युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल साथी का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव अकबरपुर कोट निवासी 30 वर्षीय रजत बाल्मीकि बृहस्पतिवार को साथी देवेंद्र के साथ मैनपुरी किसी काम से आया था। देर शाम दोनों बाइक से लौट रहे थे। थाना क्षेत्र में करीमगंज बिछवां मार्ग पर बौद्ध नगर के पास पीछे से आ रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान रजत की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें