फिरोजाबाद में चलती ट्रेन से गिरकर लखीमपुर खीरी निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक दोस्त के साथ कैफियत एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहा था। सूचना पर पहुंचे युवक के रिश्तेदार उसका शव ले गए। मृतक के पिता लखीमपुर खीरी में कृषि विभाग में कार्यरत है।
थाना सिरसागंज के ग्राम जायमई के पास मंगलवार को रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक के पास मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी शिनाख्त लखीमपुर खीरी के थाना बेलरायां चीनी मिल कॉलोनी निवासी जावेद (23) पुत्र लल्लन के रूप में हुई।
जावेद अपने दोस्त विध्यांचल सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी थाना कसबा हैदरगंज बाजार, अयोध्य के साथ दिल्ली पेपर देने को गया था। मंगलवार सुबह दोनों दिल्ली से कैफियत एक्सप्रेस से वापस आ रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।