फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सिसकती रही इंसानियत: खुरचकर समेटना पड़ा वजूद, सड़क से चिपक गया था चेहरा, युवक को गाड़ियों ने रौंदा

Wed, 16 Sep 2026 03:39 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत के बाद शव को गाड़ियों ने रौंद दिया। युवक का चेहरा सड़क से चिपक गया था। यूपीडा और पुलिस टीम को शव खुरचकर उठाना पड़ा। देखने वालों की रूह कांप उठी।
विज्ञापन
agra highway accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आगरा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। सुबह का समय और एक्सप्रेसवे पर दौड़ती गाड़ियां...अचानक कुछ राहगीरों के वाहनों के पहिये थम गए। जो नजारा आंखों के सामने था उसे देखकर पत्थर दिल भी पसीज जाए। 
विज्ञापन


एक युवक का शव गाड़ियों के तले रौंदकर इस कदर क्षत-विक्षत हो चुका था कि उसे पहचानना मुश्किल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपीडा और पुलिस टीम को शव खुरचकर उठाना पड़ा।

फतेहाबाद के डौकी थाना इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल हो गया। वह सड़क पर तड़पता रहा लेकिन एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं गुजरा जो इंसानियत दिखाकर पुलिस या एंबुलेंस को सूचना दे दे। 
विज्ञापन

 

नतीजा यह रहा कि युवक की मौत हो गई और रातभर गाड़ियां गुजरने से शव की भी दुर्दशा हो गई। काफी दूर तक शव की चीथड़े फैल गए थे। मंगलवार सुबह कुछ राहगीरों ने शव देखकर गाड़ी रोकी और पुलिस व यूपीडा को सूचना दी। 

 

घटना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 9.200 पर आगरा से लखनऊ जाने वाली लेन पर हुई। चेहरा बुरी तरह से कुचल जाने के कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव खुरचकर उठाते देखकर राहगीरों की रूह कांप गई। कड़ी मशक्कत के बाद शव एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

नंगे पैर था मृतक
पुलिस के अनुसार, मृतक के पैरों में चप्पल या जूते नहीं थे। उम्र लगभग 30 वर्ष है। शिनाख्त के लिए एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर युवक का शव मिला है। वाहन गुजरने से चेहरा पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सीसीटीवी फुटेज से शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। - इमरान अहमद, एसीपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें