बिछवां। थाना क्षेत्र मेें शनिवार की देर शाम गांव औरंध के पास बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव दानचौरा निवासी 35 वर्षीय मोहन लाल कश्यप शनिवार को थाना बिछवां क्षेत्र के गांव लहरा स्थित ससुराल आया था। देर शाम करीब आठ बजे वह बाइक से लौट रहा था। बाइक जब थाना क्षेत्र में गांव औरंध के पास पहुंची। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल मोहन को लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।