फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा के दौरान पथराव के बाद फायरिंग, युवक की मौत, एक की हालत नाजुक

Mon, 15 Oct 2018 08:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo photo
विज्ञापन
मैनपुरी के बेवर क्षेत्र में भागवत कथा के बाद कीर्तन के दौरान पथराव करने वालों की तलाश में गए ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी गई। इसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फायरिंग करने वालों की पुलिस में जुटी हुई है। 

गांव सराय मद्दू में ग्रामीणों ने सार्वजनिक सहयोग से भागवत कथा का आयोजन कराया था। गांव के बाहर आश्रम के समीप चल रही भागवत कथा के समाप्त होने के बाद रविवार की रात भागवत कथा स्थल पर ही कीर्तन का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

पत्थरबाजों की तलाश में गए थे ग्रामीण

कीर्तन में भाग लेने के लिए गांव का मुकेश जाटव (28), रिंकू कठेरिया (26) भी गए थे। कीर्तन के दौरान रात करीब नौ बजे आश्रम के पास मौजूद कुछ लोगों ने कार्यक्रम में पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। 

ग्रामीणों के साथ रिंकू और मुकेश पत्थरबाजों की तलाश करने के लिए जब गांव के बाहर पहुंचे तो वहां मौजूद सात-आठ युवकों ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। सीने में गोली लगने से मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। 

फायरिंग होते ही भगदड़ मच गई। ग्रामीण मौके से जान बचाकर गांव की ओर भागे। फायरिंग में मुकेश की मौत होने की जानकारी होते ही गांव के लोग एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे। तब तक फायरिंग करने वाले भाग चुके थे। 
विज्ञापन

गांव में पहुंची पुलिस

ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना बेवर में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल रिंकू को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अस्पताल में रिंकू की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव पहुंची पुलिस ने पथराव और फायरिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। देर रात तक घटना के संबंध में कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। 

घटना के संबंध में एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पथराव और फायरिंग करने वाले लोगों की पहचान करने के लिए गांव में पुलिस बल भेजा गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें