थाना रकाबगंज क्षेत्र के बिजलीघर इलाके में मची भगदड़
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह रकाबगंज थाना क्षेत्र के बिजलीघर क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक ने कई ऑटो और बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बेकाबू ट्रक दुकानदारों के सहयोग से पुलिस ने रोक लिया लेकिन मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस मामले में कार्रवाई के लिए जुटी है।