भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव रुई निवासी युवक ने शनिवार की रात घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी भिजवाकर रविवार को पोस्टमार्टम कराया।
24 वर्षीय अंकित कुमार शनिवार की शाम खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे के पास से पहुंचे तो देखा कि अंकित का शव पंखे के कुंडा में फंदे पर लटका हुआ है। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। युवक ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता सके। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया।