फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: होटल के कमरे में युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सामने आई मौत की वजह

Fri, 15 Jul 2022 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

होटल के कमरे से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है, जिसमें  युवक ने आत्महत्या करने की वजह बताई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार रात को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब वह काफी देर तक अपने कमरे से नहीं निकला। होटल कर्मचारियों को शक हुआ तो वे युवक के कमरे में पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर  पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने एक शिक्षक पर नौकरी के नाम पर पांच लाख लेने का आरोप लगाया है। मगर, उसकी नौकरी नहीं लगी, जिससे वह परेशान चल रहा था।
विज्ञापन


मूलरूप से जगनेर के गांव मेवली निवासी 25 वर्षीय दीपक पुत्र वीरम  सिंह चालक था। वह शास्त्रीपुरम में किराए पर रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह उसने शास्त्रीपुरम के होटल अनमोल पैलेस में कमरा लिया। देर रात तक बाहर नहीं आया। होटल कर्मचारियों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। मगर, कोई जवाब नहीं आया। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
    

कमरे  से मिला सुसाइड नोट 

पुलिस ने दरवाजा खोला तो दीपक का शव फंदे से लटका था। पुलिस को कमरे से दीपक का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमे उसने विवेक नाम के एक शिक्षक पर नौकरी के नाम पर पांच लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है।

लोगों से लिया था कर्जा

 उसने यह रकम लोगों से कर्ज लेकर दी थी। उसकी नौकरी नहीं लगी। रकम के लिए लोग उसके घर पर आकर तगादा कर रहे थे। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें