फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गृह क्लेश के चलते की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
कासगंज नगला लोधी में आत्म हत्या करने वाले युवक मोहकम लोधी का फाइल फोटो । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के ग्राम नगला लौधी में एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में गृह क्लेश का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मोहकम (22) निवासी नगला लौधी का शव रविवार की शाम लोगों ने खेत में नीम के पेड़ पर लटका हुआ देखा। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

जानकारी पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के शव को फांसी के फंदे से उतारा गया। पिता ने बताया कि उसकी शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। पत्नी 20 दिन पूर्व अपने मायके चली गई थी। पत्नी से फोन पर भी कहासुनी भी हुई है। कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र भारद्वाज ने बताया कि युवक के द्वारा गृह क्लेश के चलते आत्महत्या की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें