फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल संग्रह अमीन की हुई मौत

विज्ञापन
सुधीर का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल एक संग्रह अमीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका इलाज आगरा में चल रहा था, सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना बिछवां क्षेत्र के गांव इमायतपुर निवासी 50 वर्षीय सुधीर कुमार सदर तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात थे। 20 दिसंबर को वह दन्नाहार क्षेत्र में विभागीय कार्य के लिए गए थे। बाइक से वापस लौटते समय गांव लालपुर के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई फिर परिजन आगरा ले गए थे। रविवार को आगरा में इलाज के दौरान सुधीर कुमार की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर आ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें