आगरा में एक युवक ने LIC बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। सातवीं मंजिल की सीढ़ियों में उसका बैग रखा मिला। बैग में रखा मोबाइल लगातार बज रहा था। आसपास मौजूद लोग उदासीन बने रहे।
ताजनगरी आगरा के संजय प्लेस में मंगलवार को एलआईसी की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर छात्र ने आत्महत्या कर ली। वह पिता की बीमारी से तनाव में चल रहा था। छात्र की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। सूचना पर परिजन शव लेने के लिए आगरा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
मूल रूप से हाथरस जिले के चामड़ गेट जलेसर रोड निवासी आशीष बदौतिया (27) पुत्र संतोष कुमार इन दिनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रह था। मंगलवार की सुबह वह अचानक घर से कहीं चला गया। जब परिजन को जानकारी हुई तो परेशान हो गए। परिजन ने आशीष की शहर में व आस-पास के जिलों में रहने वाले रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी करी, लेकिन कोई पता नहीं चला।
दोपहर बाद सूचना मिली कि आशीष ने आगरा के संजय प्लेस की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर आगरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब छात्र की तलाश ली तो उसकी पेट की जेब में आधार कार्ड मिला। इससे मृतक छात्र की पहचान हो सकी।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा तुरंत इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। बताया जाता है कि मृतक छात्र के पिता गंभीर बीमारी से पीड़ित चल रहे हैं। जिसकी वजह से छात्र काफी समय से तनाव में था और इस वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। छात्र की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।