फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गृहक्लेश के चलते युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Wed, 11 Dec 2024 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। थाना क्षेत्र के गांव मिजखुरी में एक युवक ने पत्नी से अनबन होने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी अपने मायके में रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव मिजखुरी निवासी एवरन सिंह (28) पुत्र साहब सिंह का शव मंगलवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फंदा लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन ने बताया कि एवरन सिंह की अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी। इसके चलते उसकी पत्नी मायके में रह रही है। एवरन सिंह कई बार अपनी पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया था लेकिन उसकी पत्नी मायके से नहीं आई। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने कोतवाली प्रभारी गंजडुंडवारा को दी। मौके पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें