सहावर। थाना अमांपुर क्षेत्र के गांव धौरिका में ठेकेदार ने हरे जामुन के पेड़ों पर आरी चलवा दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने 112 जामुन के पेड़ों को जब्त किया है। ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
वन विभाग को सूचना मिली कि थाना अमांपुर क्षेत्र के गांव धौरिका में ठेकेदार जामुन के हरे पेड़ कटवा रहा है। इस पर वन रेंजर राहुल कुमार ने टीम के साथ छापा मारा। यहां खेत मालिक रावेंद्र ने लकड़ी ठेकेदार रघुराज के सहयोग से हरे भरे जामुन के पेड़ को काट रहे थे। मौके से 20 पेड़ों की लकड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी मिली। शेष पेड़ों की लकड़ी की ढुलाई हो चुकी थी। पुलिस ने मौके से एक टैक्टर, दो कुल्हाड़ी, एक रस्सा, बरामद किया है। वन दरोगा ने बताया कि ठेकेदार एवं खेत मालिक द्वारा बिना इजाजत के प्रतिबंधित पेड़ों का कटान किया जा रहा था। दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किया गया है। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।