फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दर्दनाक हादसा : गोलगप्पे बनाते वक्त गैस सिलिंडर लीक होने से घर में लगी आग, युवक जलकर की मौत

Thu, 21 Jul 2022 03:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

युवक गोलगप्पे और टिकिया की ठेल लगाता था। यह हादसा भी उस समय हुआ जब वह गोलगप्पे बना रहा था। आग की लपटों के बीच से उसे बचकर निकलने का मौका ही नहीं मिला।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो व मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के गुदड़ी मंसूर खां के पंचा मदरसा स्थित एक घर में गुरुवार को गोलगप्पे बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग से बचने के लिए युवक ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। सिलेंडर में आग बढ़ने से पूरा घर लपटों की चपेट में आ गया, जिससे युवक जिंदा जल गया। पड़ोसियों ने आग बुझा कर युवक को बाहर निकाला और उसे अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

 
थाना छत्ता क्षेत्र के सुदामा पुरी घेरा पंचा मदरसा निवासी प्रदीप पुत्र अमरनाथ अपने पिता के साथ गोल गप्पे की रेड्डी लगाता था। इसके साथ माता- पिता, पत्नी राधा और पांच साल के बेटी तनिष्का और एक साल का बेटा कल्लु भी रहता था। गुरुवार को दोपहर करीब ढेड़ बजे करीब प्रदीप अपने पिता के साथ चुल्हे पर गोलगप्पे बना रहा था। उसके दोनों बच्चे बाहर खेलने गए हुए थे। मां और पत्नी भी घर पर नहीं थी, तभी सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। 
विज्ञापन

लपटों से घिर गया था प्रदीप 

कुछ देर बाद सिलेंडर में आग लग गई। प्रदीप ने सिलेंडर को बाहर की ओर फेंक दिया और खुद को बचाने के लिए कमरे में बंद कर लिया। पिता बाहर से सिलेंडर की आग बुझाने लगे। देखते देखते आग घर के अंदर फैल गई। कमरे में बंद प्रदीप आग की लपटों में घिर गया। चीख-पुकार सुन कर पड़ोसी भी इकठ्ठा हो गए। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। 

प्रदीप को जली हालत में कमरे से बाहर निकाला गया। वह बुरी तरह से जल गया था। पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां प्रदीप को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें