फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में डबल मर्डर: पत्नी का काटा गला, वारदात देख चिल्लाई साले की पत्नी को भी मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2022 08:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पति और पत्नी में विवाद चल रहा था, जिसको लेकर पत्नी गांव में पिता के साथ रह रही थी। वह भाभी की डिलीवरी होने के चलते गांव में आई थी। जब पति को इस बारे में पता चला तो वह भी गांव पहुंच गया और इस वारदात को अंजाम दिया।
 
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के बाद विलाप करतीं परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में एक युवक ने विवाद के बाद पत्नी और बचाव में आई साले की पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक, उसके पिता और भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या चाकू से की गई। 

विज्ञापन


थाना एका क्षेत्र के गांव निनावली निवासी शिवानी (23) की शादी अवागढ़ एटा निवासी आशू वाल्मीकि के साथ हुई थी। दोनों के बीच विवाद होने पर शिवानी अपने पिता के साथ दिल्ली में रह रही थी। एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से लौटकर अवागढ़ आई। भाभी सुनीता (30) पत्नी सोनू की डिलीवरी होने पर शिवानी मदद करने के लिए मंगलवार को निनावली आई थी। आशू ने बुधवार शाम शिवानी से अवागढ़ चलने को कहा। पत्नी के मना करने पर दोनों में विवाद हो गया। 

इस पर आशू ने धारदार हथियार से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के दौरान सुनीता ने विरोध किया, इससे नाराज आरोपी ने सुनीता का भी गला काट दिया। सुनीता की चार वर्ष की पुत्री ने ग्रामीणों को हत्या के बारे में जानकारी दी। सूचना पर एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी देहात अखिलेश नारायण सिंह, सीओ जसराना अनिमेष कुमार सिंह मय टीम मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक और उसके पिता गिरफ्तार

एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि ससुराल जाने से मना करने पर पति ने पत्नी और विरोध करने पर साले की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सुनीता के पिता हरी सिंह की तहरीर पर आशू, उसके भाई बबलू व पिता चंद्रप्रकाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पति आशू और उसके पिता चंद्रप्रकाश को हिरासत में लिया है। युवक के पास से खून से सने कपड़े भी बरामद हुए हैं। 

शिवानी और सुनीता की हत्या के बाद आरोपी आशू पुलिस से पकड़े जाने के भय से भाग गया था। पुलिस ने आशू को कुछ देर बाद ही अवागढ़ से पकड़ा। आशू को जब पुलिस ने पकड़ा तो उसकी चप्पल व कपड़ों पर खून के निशान लगे थे। परिवारीजनों की माने तो आशू संतान न होने के कारण मानसिक रुप से डिप्रेशन में था। क्योंकि दो साल बाद भी पिता नहीं बन सका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें