फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहर में मिली युवक की लाश, घर से था लापता; परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 24 May 2026 12:26 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में युवक का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक घर से लापता था। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरौली अहीर में नहर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। युवक की पहचान दिगनेर निवासी विकास के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिगनेर थाना एकता निवासी विकास पुत्र स्व करतार सिंह( 20वर्षीय ) शुक्रवार रात 11 बजे से घर से गायब था। परिजन लापता युवक की तलाश में जुटे थे। रविवार सुबह दिगनेर नहर पावली मोड़ पुलिया के पास एक युवक के शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला।

मृतक की मां मिथलेश देवी ने बेटे की हत्या कर शव को नहर में डाले जाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची एकता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना एकता प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के चाचा रनवीर सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की 10 वर्ष पहले हो चुकीं है मौत
मृतक के पिता की 10 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक पांच भाई-बहन हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें