फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छेड़छाड़ के आरोप में युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर शाम एक किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में परिजन ने एक युवक की पिटाई कर दी। थाने ले जाकर आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने सोरोंजी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी से मंगलवार की देर शाम आरोपी अरुण ने घर के सामने खड़े होकर छेड़छाड़ की। किशोरी की चीख सुनकर उसके परिजन माैके पर पहुंच गए। परिजनों को आता देख आरोपी भागने लगा। परिजनों ने पीछा करके आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने आरोपी अरुण के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें