फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शौच गई किशोरी से की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Oct 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोरोंजी। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर शाम शौच करने खेत पर गई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने सोरोंजी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बहन मंगलवार की देर शाम शौच करने के लिए गांव के बाहर गन्ना के खेत पर गई थी। उसका आरोप है कि इस दौरान गांव का ही आरोपी हरविलास उसके पीछे लग गया और खेत पर उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने बचाव के लिए चीख-पुकार मचा दी। किशोरी की आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोग खेत की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मामले में किशोरी के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी हरविलास पर मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें