फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पटाखा जलाकर फेंकने से रोकने पर युवक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। गोवर्धन पूजा के दौरान कस्बा में पटाखा चलाने को लेकर बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर विवाद हो गया। एक मामले में पटाखा जलाकर फेंकने से रोकने पर युवक की पिटाई कर दी गई। वहीं, दूसरे मामले में दुकान में पटाखा फेंकने से आग लग गई। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस अराजक तत्वों की पहचान कर रही है।राजाराम चौराहा पर बुधवार की सुबह करीब 8 बजे गांधी रोड निवासी कृष्णा गुप्ता दोस्त कुशल उपाध्याय के साथ घर जा रहे थे। इस दौरान वहां पर मौजूद कुछ युवक हवा में पटाखे फेंककर चला रहे थे। पटाखा उनकी बाइक के पास फट गया। इसका विरोध करने पर युवकों ने कृष्णा की पिटाई कर दी। इससे उसके शरीर में चोटें आई हैं। विवाद की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मामला शांत कराया।
विज्ञापन

उधर, मोहल्ला सुदामापुरी में पटाखे फेंकने से दुकान में आग लग गई। मुनीश पाटकर निवासी मोहल्ला सुदामापुरी का आरोप है कि कुछ युवकों ने उनकी दुकान में पटाखा फेंक दिया। इससे उनकी दुकान आग लग गई। लोगों ने आग को बुझाया। उन्होंने मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की मदद से मौके पर मौजूद युवकों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-
पटाखा चलाते समय युवक हुआ जख्मी
कासगंज। दिवाली पर आतिशबाजी चलाते समय हाथ झुलसने से युवक घायल हो गया। मोहनपुरा कस्बा के मुख्य बाजार निवासी रवि राठौर पुत्र अशोक राठौर दिवाली की रात में पूजन करने के बाद आतिशबाजी चला रहा था। अचानक तेज धमाके के साथ पटाखा उसके हाथ में ही फूट गया। इससे वह झुलसकर घायल हो गया। युवक के परिजन तत्काल उसे निजी क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उपचार करने के बाद उसे घर भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें