बाह। तहसील बाह में एक और बार का जन्म हुआ है। बार एसोसिएशन, सिविल बार एसोसिएशन के बाद बुधवार को यूथ बार एसोसिएशन का गठन हुआ है। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष उमेश राठौर, मचल सिंह तोमर, जमीर हुसैन, सुरेश चंद सोनी ने बताया कि राजेश यादव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।
अध्यक्ष बनने के बाद राजेश यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं हटेंगे। मुंसिफ कोर्ट की स्थापना की पैरवी के साथ ही वकीलों के लिए चैंबर की मांग उठाई जाएगी। संगठन में मुजक्किर हुसैन महासचिव, सुशील भदौरिया संघर्ष समिति के अध्यक्ष, अश्वनी शर्मा, फरेंद्र सिंह गुर्जर, संदीप राठौर, श्रीप्रकाश शर्मा, संजीव यादव, राघवेन्द्र सिंह गुर्जर, सत्यप्रकाश यादव, संध्या सक्सेना, देवीचरन यादव उपाध्यक्ष, रामकुमार सिंह, गौरव मिश्रा, सर्वेश राठौर, आशीष राठौर, ओमप्रकाश, पंकज राठौर सचिव, चंद्रकेतु श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, रामनिवास बघेल सह कोषाध्यक्ष, शिवम दुबे, दानिश हुसैन संगठन मंत्री, रहीश सिद्दकी पुस्तकालय मंत्री, अखिल प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी एवं दीपक राठौर, कृष्णकांत यादव, हरिओम राठौर, नुसरत हुसैन, संदीप भदौरिया, सतेंद्र तोमर, रतन सिंह यादव, दिलीप गोला, श्याम सिंह आदि कार्यकारणी सदस्य चुने गए हैं।