घिरोर। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चापरी बंबा के पास एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस मिले।
पुलिस की टीम मंगलवार की सुबह सिरसागंज मार्ग पर चापरी बंबा के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध युवक नजर आया। तलाशी ली तो उसके पास से 12 बोर का तमंचा और कारतूस मिले। युवक ने अपना नाम सरताज निवासी गांव परसौन थाना बिंथरी बरेली हाल निवासी गांव कोसमा घिरोर बताया।
वहीं एक अन्य कार्रवाई में थाना दन्नाहार पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए जितेंद्र कुमार निवासी गांव लालपुर सगोनी के कब्जा से एक पोनिया व कारतूस बरामद हुए हैं। उसे दन्नाहार पुल के पास से मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।