औंछा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया। वहीं घटना से आहत होकर खुदकुशी की कोशिश करने वाली पीड़िता का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला रविवार की दोपहर को घर के पास ही बने सामुदायिक शौचालय में शौच के लिए गई थी। तभी वहां मौजूद अमन ने महिला को पकड़ कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस बीच पीड़िता ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी।
मेडिकल कॉलेज सैफई में महिला का इलाज चल रहा है। पीड़िता की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। उधर थाना पुलिस ने मंगलवार को पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया। पुलिस पीड़िता के ठीक होने के बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।