फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काले रंग की कार से आई महिला दरोगा, टेंपो स्टैंड से इस अंदाज में उठाया युवक; दहशत में हैं घरवाले

Sat, 13 Jun 2026 09:37 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बरहन क्षेत्र के अहारन टेंपो स्टैंड से इंटर के छात्र श्रीकांत उर्फ तउआ को कथित तौर पर काली कार सवार लोग जबरन उठा ले गए। घटना के 24 घंटे बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
महिला सिपाही और दरोगा सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन में बृहस्पतिवार शाम अहारन के टेंपो स्टैंड से एक युवक को काली कार में डालकर ले जाया गया। कार में सादे कपड़ों और पुलिस की वर्दी में कुछ लोग थे। घटना के 24 घंटे बाद भी बरहन पुलिस युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


उदयपुर गांव निवासी श्रीकांत उर्फ तउआ इंटर का छात्र है। उसके पिता मोरध्वज सिंह कोल्ड स्टोर में पल्लेदारी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार शाम 7.20 बजे श्रीकांत अपने एक साथी के साथ अहारन के टेंपो स्टैंड पर था। तभी एक काली कार में आए लोगों ने श्रीकांत के साथ मारपीट की। उसे जबरन कार में डालकर बरहन की ओर ले गए। कार में दो लोग पुलिस की वर्दी में थे, जबकि अन्य सादे कपड़ों में थे। गांव के लोगों से जानकारी मिलने पर परिजन थाने पहुंचे। बरहन पुलिस ने युवक के बारे में अनभिज्ञता जताई।

परिजन ने सीसीटीवी कैमरों से कार की लोकेशन बरहन के पंचकुइयां चौराहे तक पता की है। थानाध्यक्ष बरहन ने बताया कि कार सवारों ने श्रीकांत से पहले दो अन्य युवकों को भी उठाया था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। उन्होंने बताया कि कार में एक महिला दरोगा, एक पुलिस कांस्टेबल और अन्य लोग सादे कपड़ों में थे। कार सवारों ने बरहन पुलिस को बिना जानकारी दिए युवक को उठाया है। पिता मोरध्वज सिंह ने शुक्रवार सुबह अहारन पुलिस चौकी पर तहरीर दी है। परिजन को अनहोनी की आशंका सता रही है। पुलिस टीमें जानकारी जुटा रही हैं और उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। 24 घंटे बाद भी श्रीकांत का कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


एसीपी से भी मिले परिजन
परिजन एसीपी एत्मादपुर से भी मिले लेकिन वहां से भी युवक का पता नही चल सका। एसीपी का कहना है युवक को ले जाने का पता चला है , कौन ले गया है इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें