टूंडला (फिरोजाबाद)। जैनाचार्य 108 श्री वसुनंदी जी महाराज का नगर में धूमधाम से मंगल प्रवेश हुआ। पचोखरा से चलकर आए आचार्यश्री का तहसील के सामने नगर के जैन समाज की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
जैन आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज बृहस्पतिवार को पचोखरा से टूंडला में मंगल प्रवेश हुआ। आचार्यश्री को लेने के लिए जैन समाज के सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे तहसील के सामने पहुंचे। टूंडला सीमा में प्रवेश करते ही बैंडबाजों के साथ महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर आचार्यश्री का स्वागत किया। यहां से आचार्यश्री एटा रोड स्थित जैन मंदिर पहुुंचे।
संदीप जैन और पंकज जैन ने बताया कि आचार्यश्री वसुनंदी जी महाराज इंदिरा नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रवास करेंगे। शुक्रवार सुबह छह बजे को आचार्यश्री जिनालय की वंदना करते हुए नगर के सभी जैन मंदिरों के दर्शन करेंगे। अनिल जैन, राजेश जैन, राजू जैन, चंदू जैन, आशू जैन, गोपाल जैन, मुकुल जैन, नितिन जैन, गुंजन जैन, पवित्रा जैन, दीप्ति जैन, अर्चना जैन, अरुणा जैन, स्वर्णलता जैन, सीमा जैन, पूजा जैन, पूनम जैन, सोनल जैन, नीरज जैन, मनोज जैन, आकाश जैन, भोला जैन, विवेक जैन, चंद्रेश जैन आदि मौजूद रहे।