आगरा-दिल्ली हाईवे पर सांड़ की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई जबकि साथ रहा भाई घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमरपुरा, जगदीशपुरा निवासी रोहन और उसका भाई मोहन बाइक से मंगलवार की शाम मथुरा की ओर जा रहे थे।
रुनकता बरौला कंपनी के पास हाईवे पर घूम रहे सांड़ ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित हुई बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। इलाज के दौरान रोहन (52) की मौत हो गई।
लोहा करेरा में मंगलवार की शाम खेत की ओर जा रही महिला अनान देवी बंदरों के हमले में घायल हो गई। उनकी चीख सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई।