फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी होटल में वेडिंग प्लानर ने रचा ऐसा जाल कि फंस गए दूल्हा-दुल्हन, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा..

Thu, 28 Nov 2019 10:50 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
फतेहाबाद रोड स्थित जेपी होटल में शादी कराकर गाजियाबाद की वेडिंग कंपनी के संचालक ने धोखाधड़ी कर ली। वह होटल के बकाया बिल के 23.32 लाख रुपये का भुगतान किए बगैर ही भागने की तैयारी करने लगा। मगर, होटल के स्टाफ ने उसे पकड़ लिया। मामले में होटल के एजीएम फाइनेंस ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जेपी होटल में गाजियाबाद की ओसम वेडिंग के संचालक दिल्ली निवासी नीरज ठाकुर ने 16 जून को शादी की बुकिंग कराई थी। 21 और 22 नवंबर को कार्यक्रम होना था।

प्रबल जैन और पूर्वा की शादी होनी थी। उन्होंने डेस्टीनेशन मैरिज के लिए होटल को चुना था। होटल का बजट 51.41 लाख रुपये तय हुआ। नीरज ने एक लाख रुपये एडवांस दे दिए। 

22 नवंबर तक  उसने बिल के 23.50 लाख रुपये जमा किए। शादी समारोह में कुछ लोगों के कम आने के कारण कुल बिल में कमी कर दी गई। नीरज को बकाया बिल के 23.32 लाख रुपये देने थे। होटल के कर्मचारियों ने धनराशि जमा करने को कहा।

इस पर उसने बकाया रकम नेफ्ट से खाते में भेजने के लिए बोल दिया। बाद में रसीद और यूटीआर नंबर के मोबाइल के स्क्रीन शॉट होटल के कर्मचारी सचिन के पास भेज दिए। मगर, सोमवार तक  होटल के खाते में रकम नहीं आई। इस पर होटल के सिक्योरिटी गार्ड ने नीरज को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बाद में पता चला कि नीरज यूटीआर नंबर और रसीद इंटरनेट के माध्यम से निकाली थीं। उन्हें किसी के व्हाट्स एप पर भेजकर स्क्रीन शॉट ले लिए थे। उसने 23.32 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया।

मामले में होटल के एजीएम फाइनेंस अमित अग्रवाल ने धोखाधड़ी, अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी नीरज ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया। अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जेपी होटल के एजीएम फाइनेंस अमित अग्रवाल ने पुलिस से कहा कि नीरज ठाकुर का एक गिरोह काम कर रहा है, जो कि होटल में शादी कराकर रकम हड़प कर लेता है।

उनके होटल की रकम हड़पने में नीरज का साथ शादी करने वाले प्रबल, पूर्वा के अलावा मुकुल जैन, सविता जैन, रवि कुमरिया और मधु कुमरिया ने भी दिया। इसलिए उन पर भी जांच के बाद कार्रवाई की जाए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 20 लाख रुपये प्रबल और पूर्वा को वापस कर दिए हैं।

नीरज ठाकुर को होटल के सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ा तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर अपने अपहरण की सूचना दे दी। इस पर पीआरवी आ गई। मगर, पीआरवी ने पड़ताल की तो मामला रकम हड़पने का निकला। इस पर उसे थाना ताजगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें