फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: हाईवे पर सांड़ की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भाई घायल

Thu, 28 Nov 2019 12:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आवारा जानवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली हाईवे पर सांड़ की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई जबकि साथ रहा भाई घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अमरपुरा, जगदीशपुरा निवासी रोहन और उसका भाई मोहन बाइक से मंगलवार की शाम मथुरा की ओर जा रहे थे।

रुनकता बरौला कंपनी के पास हाईवे पर घूम रहे सांड़ ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित हुई बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। इलाज के दौरान रोहन (52) की मौत हो गई।

लोहा करेरा में मंगलवार की शाम खेत की ओर जा रही महिला अनान देवी बंदरों के हमले में घायल हो गई। उनकी चीख सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

गौरव सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
 बिचपुरी मार्ग पर गांव सदरवन के पास बुधवार दोपहर को सड़क पर बाइक के आगे एक मोर के आने से हादसा हो गया। मोर को चपेट में लेने के बाद बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे गौरव सिंह की मौत हो गई, जबकि रास्ते में लिफ्ट लेकर बैठा युवक मोहित घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नगला अक्खे, पथौली निवासी दूध विक्रेता विजयपाल उर्फ पप्पू का बेटा गौरव सिंह (21) बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। परिजनों ने बताया कि गौरव बुधवार सुबह गांव नागर में रहने वाले अपने फूफा कृष्णवीर के घर गया था। दोपहर दो बजे बुलेट बाइक से वापस आ रहा था। गांव सदरवन के पास मोहित पुत्र वीरी सिंह लिफ्ट लेकर गौरव की बाइक पर बैठ गया।

सदरवन गांव में ही सड़क पर अचानक एक मोर आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि मोर को बचाने के लिए गौरव ने प्रयास किया, लेकिन मोर से बाइक टकरा गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के पेड़ में जा घुसी। हादसे में चोट लगने से गौरव की मौत हो गई। वहीं मोहित घायल हो गया। उधर, मोर भी मर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें