युवक की आत्महत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जनपद के थाना एका क्षेत्र में एक युवक ने गरीबी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है।
फिरोजाबाद जनपद के थाना एका के कुशवाह नगर में युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। उसकी जेब में एक कागज रखा मिला है जिसमें मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताते हुए परिजनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का बात लिखी है।
ये भी पढ़ें : तीन दिन में नहीं मिली डॉ. दीप्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, नौकरानियों के बयान दर्ज कर पति को भेजा जेल
थाना एका के कुशवाह नगर निवासी प्रेमपाल (25) पुत्र नेम सिंह ने गांव के बाहर स्थित नीम पेड़ पर रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। इसकी जानकारी सोमवार सुबह लोगों हुई। मौके पर काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।