आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित प्रकाश पुरम में सोमवार सुबह पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बड़े भाई की पत्नी पर बुरी नजर रखने को लेकर हुए विवाद के बाद छोटे भाई ने कथित तौर पर उसकी दुकान में आग लगा दी। दुकान में रखे स्टील के बर्तनों, क्रॉकरी, प्लास्टिक के बर्तनों और झाड़ू समेत अन्य सामान जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।