फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नेपाल की युवती ने परिजन के साथ जाने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नेपाल की एक युवती आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ रह रही है। युवती के परिजनों ने वीडियो और पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई थी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने जांच के आदेश दिए। पुलिस युवक के घर पहुंची और परिजन को भी बुला लिया। हालांकि, युवती बालिग है और उसने अपनी मर्जी से युवक के साथ रहने की बात कहते हुए परिजनों के साथ जाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

युवती नेपाल के काठमांडू की रहने वाली है और उसकी उम्र 23 वर्ष है। वह 30 अप्रैल को घर से गायब हो गई थी। परिजन ने तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। आरोप है कि एक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर भारत बुला लिया। जानकारी पर कुछ दिन पहले परिजन आगरा आए। उन्हें पता चला कि एक युवक नेपाल में काम करता था और उसी का संपर्क उनकी बेटी से हुआ। उसने युवती को अपने पास बुला लिया। पुलिस द्वारा सुनवाई न करने पर युवती के पिता ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से बेटी को खोजने की गुहार लगाई।
मामले की जानकारी पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को दी गई, जिन्होंने जांच के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया और युवक को भी ले लिया। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह बीएड पास है और अपना भला-बुरा जानती है। वह युवक से प्यार करती है। दोनों ने शादी कर ली है, मगर उनके पास शादी का कोई दस्तावेज नहीं है। युवती ने परिजनों के साथ जाने से इन्कार कर दिया। इस पर सभी वापस चले गए और युवती युवक के साथ उसके घर चली गई। युवती पूर्व में अपने घर दो बार जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

नेपाल में काम कर रहा मलपुरा का युवक युवती को अपने साथ ले आया था। वे साथ रह रहे हैं। युवती ने परिजनों के साथ जाने से इन्कार किया है।

आदित्य सिंह, डीसीपी पश्चिमी जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें