फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटी युवती की आबरू, वीडियो बनाकर की ऐसी हरकत; जीते जी मर गई वो

Tue, 31 Mar 2026 12:48 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में युवती से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक से होटल में ले गया। नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने पूर्व परिचित युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और पति को आपत्तिजनक वीडियो भेजने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 4 मार्च, 2025 को वह अपने पिता को खाना देने जा रही थी। रास्ते में पूर्व परिचित नगला पदी निवासी लक्ष्मण मिल गया। मदद के बहाने बाइक पर बैठा लिया। डराकर एक होटल में ले गया, वहां नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना का वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो दिखाकर आरोपी ब्लैकमेल करने लगा।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार से अधिक रुपये ठग लिए। अब रुपये देने से मना करने पर आरोपी नाराज हो गया और पति को इंस्टाग्राम आईडी पर आपत्तिजनक वीडियो भेज दिए। एसीपी अक्षय महाडिक ने बताया पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें