फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लोहामंडी रोड पर लगा जाम, मोती कटरा में रेंगे वाहन

Tue, 31 Mar 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
लोहामंडी रोड पर जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
आगरा। जाम से लोगों को राहत दिला पाने में पुलिस के प्रयास नाकाफी नजर आ रहे हैं। सोमवार को ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के चौराहे पर खड़े होकर सवारियां बैठाने से लोहामंडी रोड पर वाहनों की कतारें लग गईं। एसएन मेडिकल काॅलेज में नाले की पुलिया के निर्माण के कारण मोती कटरा रोड पर भी वाहन रेंग-रेंगकर निकले। राहगीर जाम में फंसकर परेशान होते रहे।
विज्ञापन

लोहामंडी चौराहा पहले ही काफी छोटा है। रिक्शा और ऑटो चालक चौराहे पर ही वाहन रोककर सवारियां बैठाते हैं। सोमवार को इनकी इसी मनमानी से दोपहर करीब 12 बजे जाम लग गया। लोगाें ने जल्दी निकलने के चक्कर में राजा की मंडी स्टेशन रोड की ओर से जाना शुरू कर दिया। उधर, एक परिवार में गमी के कारण काफी संख्या में चार पहिया वाहन सड़क पर खड़े थे। इसका असर भी जाम पर पड़ा। धूप और धुएं के साथ वाहनों के शोर से राहगीर परेशान होते रहे।
वहीं दूसरी ओर एसएन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के पास नाले की पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण रास्ता बंद है। ओपीडी में इलाज के लिए आने के लिए लोगों को मोती कटरा रोड और नूरी दरवाजा की ओर से अस्पताल रोड होकर जाना पड़ रहा है। मोती कटरा रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। सोमवार को सुबह ओपीडी शुरू होने के बाद से मोती कटरा रोड पर पूरे दिन जाम के हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें