फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोमोज खाने गए युवकों को डंडे से पीटा, बचाने आए मामा का फोड़ा सिर; आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Jan 2026 11:38 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

युवक अपने दोस्त के साथ मोमोज खाने तेलीपाड़ा गया था। वहां एक व्यक्ति ने उन्हें रोका और डंडे से पिटाई की। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के तेलीपाड़ा में मोमोज खाने गए युवकों को क्षेत्रीय युवक ने डंडे से पीटा। आरोप है कि बीचबचाव कराने आए मामा का डंडे से सिर फोड़ दिया। मारपीट का सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है। ताजगंज थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कौल्हाई ताजगंज निवासी फरदीन ने पुलिस से शिकायत की थी। आरोप लगाया कि उनका भांजा अनस (निवासी कमाल खां) घर आया हुआ था। मंगलवार शाम वह अपने दोस्त के साथ मोमोज खाने तेलीपाड़ा गया था। वहां एक व्यक्ति ने उन्हें रोका और डंडे से पिटाई की। भांजा भागते हुए आया तो वह पहुंचे। आरोपी ने डंडे से उनका सिर फोड़ दिया।

वहीं बुधवार को अनस का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह नाम पूछने के बाद पीटने का आरोप लगा रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्ष एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपी पारले को गिरफ्तार किया गया है। शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें