फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लोहड़ी गीतों पर थिरके पंजाबी समाज के युवक और युवतियां

Mon, 13 Jan 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सोमवार को लोहड़ी का त्योहार नगर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी में परंपरागत तरीके से मनाया गया। पंजाबी समाज के लोगों ने श्री गुरुद्वारा साहिब में कार्यक्रम के साथ शबद कीर्तन किए। देर रात सामूहिक रूप से लोहड़ी जलाकर नृत्य किया। पंजाबी कॉलोनी में देर रात तक लोहड़ी को लेकर कार्यक्रम चलते रहे। इस दौरान अस्सा मल लई तेरी ड्योडी माये नि सहनु दे लोहड़ी, साडी आस न माये तोड़ी माये नि सहनु दे लोहड़ी, गीत पर पंजाबी समाज के युवा थिरकते दिखे ।
विज्ञापन


लोहड़ी के त्योहार पर पंजाबी समाज के लोगों में उत्साह देखा गया। समाज के लोगों ने आग जलाकर प्रकृति की पूजा की। आग को तिल, गजक, मूंगफली, गुड़, गन्ने समर्पित किए। जिन घरों में इसी साल बच्चे का जन्म हुआ था। उन परिवारों में विशेष खुशी देखी गई। लोहड़ी पर आग जलाकर पंजाबी समाज के लोगों ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। गुरुद्वारा साहिब में लोहड़ी पर विशेष कीर्तन दीवान मुख्य ग्रंथी द्वारा शाम साढ़े 7 बजे से रात्रि 8:10 बजे तक सजाया गया। इसके बाद आनन्द साहिब का पाठ और दीवान साहिब संपूर्णता हुई। मुख्य ग्रंथी जी लोहड़ी की अग्नि भेंट रस्म अरदास के बाद संपूर्ण हुई। इसके बाद खिचड़ी का लंगर एवं मूंगफली रेवड़ी का प्रसाद वितरित हुआ। इस दौरान पंजाबी समाज के लोगों ने सुंदर मुंदरिये हो, तेरा कौन विचारा हो, दुल्ला भट्टी वाला हो, दुल्ले धी व्याही हो, अस्सा मल लई तेरी ड्योडी माये नि सहनु दे लोहड़ी, साडी आस न माये तोड़ी माये नि सहनु दे लोहड़ी, गीत प्रस्तुत किया। अन्य समाज के लोगों ने भी पंजाबी कॉलोनी पहुंचकर सिख व पंजाबी समाज के लोगों को लोहड़ी की बधाइयां दीं और गजक-रेवड़ी का स्वाद भी चखा। पंजाबी काॅलोनी में कार्यक्रम के दौरान राजेश अरोरा, नरेंद्र कालरा सचिव, सरदार कल्याण सिंह, गुरमीत सिंह, सतनाम सिंह, भवलीन सिंह, कुलदीप सिंह, एस पी सिंह, हरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें