फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आगरा में एक युवक को मारी गई गोली, मोबाइल ने बचा ली जान; लोग बोले- ये तो चमत्कार हो गया

Sat, 03 Aug 2024 08:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक युवक को गोली मारी गई, लेकिन मोबाइल की वजह से उसकी जान बच गई। वो मामूली रूप से घायल हुआ, लेकिन जान को कोई खतरा नहीं है। 

 
विज्ञापन
गोली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर में बृहस्पतिवार रात रंगबाजी मेंं युवक पर तमंचे से फायर किया गया। गोली जेब में रखे मोबाइल पर लगी। इससे जान बच गई लेकिन छर्रे जांघ में लग गए। युवक खुद बाइक से एसएन इमरजेंसी पहुंचा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


तेज नगर गुम्मट निवासी शिवम की मां प्रीती ने केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात 11 बजे उनका बेटा शिवम बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में स्टेट बैंक के पास चांदनी चौक रोड पर कमला नगर के मनुआ और शास्त्रीपुरम के एलिस ने उसे रोक लिया। एलिस ने तमंचे से फायर किया, गोली शिवम की जेब में रखे मोबाइल पर लगी। मोबाइल टूट गया। जांघ में छर्रे लग गए।

आरोप है कि 3 जुुलाई को भी आरोपियों ने शिवम के छोटे भाई को गोली मारी थी। मगर वह बच गया। तब गोली बाइक में लगी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। मेडिकल में पता चलेगा की जांघ में छर्रे लगे हैं या कोई और चोट है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें