फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर घर पर दीप जलाने जा रहा था युवक, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा; मौत

Tue, 23 Jan 2024 11:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद दीपोत्सव का आयोजन हो रहा था। ऐसे में युवक अपने पैतृक घर पर दीप जलाने के लिए बाइक से घर जा रहा था, लेकिन रास्ते में हुए दर्दनाक हादसे में उसकी जान चली गई। 
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में सोरोंजी के नगरिया मार्ग पर बूढ़ी गंगा की पुलिया के पास सामने से तेज गति से आ रही ईको कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गई और उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान किशन (28) पुत्र अजुद्दी प्रसाद के रूप में हुई है। बताया गया कि सोमवार की रात युवक अपने गांव बगुला नगला थाना मुजरिया बदायूं जा रहा था। तभी तेज गति से आ रही ईको कार ने टक्कर मार दी। चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

मृतक के पिता अजुद्दी प्रसाद ने बताया कि वह तीर्थनगरी के मोहल्ला कटरा मठ में किराए पर रहते हैं। पुत्र किशन सब्जी की ठेल लगाकर गुजर करता था। सोमवार को वह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बाइक से पैतृक गांव बगुला नगला स्थित घर में दीप प्रज्वलित करने जा रहा था। उन्होंने अज्ञात ईको चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर भोजराज अवस्थी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ईको गाड़ी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें