फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: डीएपी भेजने का दिया झांसा, ऐसे हुई 8.50 लाख रुपये की ठगी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Mon, 23 Jun 2025 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में  एक युवक को उर्वरक कंपनी का रीजनल सेल्स मैनेजर बनाकर धोखाधड़ी की गई। युवक से दुकानदारों के करीब 8.50 लाख रुपये जमा कराने के बाद उन्हें डीएपी नहीं भेजी। 
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक युवक को उर्वरक कंपनी का रीजनल सेल्स मैनेजर बनाकर धोखाधड़ी की गई। युवक से दुकानदारों के करीब 8.50 लाख रुपये जमा कराने के बाद उन्हें डीएपी नहीं भेजकर रकम हड़प ली गई। सिकंदरा पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



 

हरदीप एन्क्लेव, सिकंदरा निवासी विजय प्रताप सिंह ने केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि 6 अप्रैल को उन्होंने ऑनलाइन टेस्ट देकर सरस्वती फर्टिलाइजर एंड केमिकल कंपनी (अतुल वायो केमिकल) अजमेर रोड किशनगढ़ में नियुक्ति पाई। उन्हें कंपनी के एमडी दिनेश कुमार ने उन्हें उत्तर प्रदेश के रीजनल सैल्स मैनेजर की जिम्मेदारी दी। 68 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी बताई गई।

 
विज्ञापन

उन्होंने नौकरी शुरू कर दी। उन्होंने राजपूत बीज भंडार और कुंवर कृषि फार्म औरैया से सिक्योरिटी के 42 हजार रुपये जमा कराए। एस ट्रेडर्स से डीएपी के ट्रक की आधी कीमत के रूप में 7.21 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कराए। रुपये दिनेश कुमार के खातों में ट्रांसफर किए। दुकानदारों के पास जब डीएपी का ट्रक नहीं पहुंचा तो ठगी का अहसास हुआ। कंपनी में बात करने की कोशिश की तो नंबर ब्लाॅक कर दिया गया। सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें