फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवक को बेरहमी से पीटा...फिर हमलावरों ने काटी उंगली, भीड़ में लोगों ने की ऐसी करतूत; जानकर खाैल उठेगा खून

Sun, 14 Sep 2025 12:18 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

युवक को रोककर बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद हमलावरों ने युवक की उंगली काट दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
युवक से मारपीट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसी के घर से लौट रहे तेलीपाड़ा ताजगंज निवासी रोहन को शुक्रवार रात एक दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की राॅड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। धारदार हथियार से उसकी उंगली काट दी। इस दाैरान माैके पर जुटी लोगों की भीड़ उसे बचाने की बजाय वीडियो बनाती रही। सूचना पर पहुंचे परिजन ने घायल को इलाज के लिए एसएन मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


तेलीपाड़ा ताजगंज निवासी रविंद्र कुमार ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उनका बेटा रोहन शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे अपनी मौसी के घर से लौटकर आ रहा था। रास्ते में घुडहाई मंडी संजय कॉलोनी के पास मौसिन, शाहिद बिरयानी वाला, इमरान और उनके साथ एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों ने रोहन को रोक लिया। 
 

जातिसूचक शब्द बोलकर गाली-गलौज देने लगे। विरोध पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उसके कपड़े फाड़ दिए। रोहन के सिर व हाथ में गंभीर चोट लगी हैं। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से उंगली काट दी। 
 

 

विज्ञापन

इस दौरान मौके पर लोग जमा हो गए। लोग उसे बचाने की बजाय खड़े होकर वीडियो बनाते रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन ने रोहन को इलाज के लिए एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगी है।

ये भी पढ़ें-UP: ताजमहल को बारिश में पहुंचा नुकसान...मुख्य गुंबद के बाद मीनारों में सीलन का खतरा, थर्मल स्कैनिंग से लगा पता

http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें