फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जलाकर युवक की हत्याः अपहरण किया, 10 लाख की फिरौती मांगी, पुलिस को बताने पर बोरे में भरकर लगा दी आग

Thu, 09 Feb 2023 02:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में घर से कॉलेज निकले युवक का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। घर में फोन करके 10 लाख की फिरौती मांगी। परिजनों ने पुलिस को बताया तो बोरे में भरकर उसे प्रताड़ित किया और आग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी के ग्राम सीकरी चार हिस्सा के रहने वाले 18 वर्षीय छात्र लव को बृहस्पतिवार सुबह अगवा कर लिया गया। पिता को फोन करके 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस को बताने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी कि साढ़े चार घंटे बाद लव का शव कौरई मार्ग पर नीलम कॉलेज के पीछे सड़क किनारे पड़ा मिला। उस पर प्लास्टिक का कट्टा डालने के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई थी। वारदात के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे रंजिश की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


सीकरी चार हिस्सा निवासी राम प्रसाद लोडिंग टेंपो चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बेटा लव चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। बृहस्पतिवार की सुबह 8:30 बजे कॉलेज जाने के लिए घर से निकला था। तकरीबन तीन घंटे बाद 11:30 बजे बेटे के मोबाइल से ही एक काॅल आया। काॅल करने वाले ने कहा कि लव उनकी पकड़ में है। उसे सही सलामत चाहते हो तो 10 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। पुलिस को जानकारी दी तो बेटे को जिंदा नहीं देख पाओगे। दोपहर तीन बजे तक रकम तैयार रखने का समय दिया।

रामप्रसाद घबरा गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उधर, पुलिस तलाश में लगी थी कि एक बजे नगला कौरई मार्ग पर नीलम काॅलेज के पीछे सड़क किनारे अधजला शव मिला। शव को प्लास्टिक का कट्टा रखकर जलाने का प्रयास किया गया था। चेहरा जल गया था। सूचना पर राम प्रसाद आ गए। उन्होंंने मृतक की शिनाख्त बेटे के रूप में की।

पिता की शिकायत करने दोस्त पहुंचे थे थाने

पिता ने पुलिस को बताया कि घर से निकलने के कुछ देर बाद ही लव का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। फिरौती मांगने के लिए मोबाइल खोला गया था। उन्होंने बात करने वाले को खूब खरीखोटी सुनाई थी। इस दौरान लव के दो दोस्तों को भी काॅल किया था। उन्हें भी खरीखोटी सुनाई थी। उधर, पुलिस ने जिन दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। वह खुद ही थाने पर पहुंच गए थे। उन्होंने लव के पिता पर फोन पर गलत बोलने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। इसके बाद शव बरामद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें