फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: टावर पर चढ़कर युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, ग्रामीणों ने नीचे उतारा, हालत गंभीर

Sun, 18 Aug 2019 03:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
युवक को नीचे उतारते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक हाईटेंशन विद्युत लाइन के टावर पर चढ़ गया और गमछे से फांसी लगा ली। ग्रामीणों की मदद से युवक को नीचे उतारा। इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मिलिक निवासी 25 वर्षीय तिलक सिंह उर्फ विकास पुत्र महावीर सिंह का परिजनों से कुछ विवाद हो गया। इससे नाराज तिलक सिंह गांव के बाहर हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। टावर पर उसे चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। 

मौके पर परिजन और ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों ने उसे नीचे उतरने को कहा, लेकिन वो नहीं माना। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इसी बीच युवक ने अपने गले में फंदा डाल दिया। तिलक सिंह को बचाने के लिए गांव के कई युवक टावर पर चढ़ गए। 
विज्ञापन


बमुश्किल तिलक सिंह को नीचे उतारा गया और उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। गांव के पूर्व प्रधान बबलू ने बताया कि तिलक सिंह उर्फ विकास पारिवारिक कलह से परेशान है। कई बार खुदकुशी का प्रयास कर चुका है। पूर्व में उसने जहर की गोली खा ली थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें